गलत लेन में कैब चालक लेकर घुसा अपनी गाड़ी फिर बस चालक ने सिखाया ऐसा सबक कि नहीं भूलेगा जिंदगी भर, वीडियो हुआ वायरल

पुणे शहर में ट्रैफिक की समस्या काफी आम बात है यहां रोजाना ट्रैफिक जाम रहता है। पीएमपीएमएल बस के लिए अलग से बीआरटी मार्ग तैयार…

पुणे शहर में ट्रैफिक की समस्या काफी आम बात है यहां रोजाना ट्रैफिक जाम रहता है। पीएमपीएमएल बस के लिए अलग से बीआरटी मार्ग तैयार किया गया है। यहां से केवल पीएमपीएमएल बसेस को जाने की ही अनुमति है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

ऐसे में एक कैब ड्राइवर ने इस रोड पर जाने की कोशिश की जिसके बाद बस चालक ने उसको ऐसा सबक सिखाया कि वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। शहर में यह बीआरटी मार्ग पीएमपीएमएल बसेस के लिए बनाएं गए है। जिससे इन बसों को ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े और यात्री सही समय पर अपनी जगह पहुंच जाए लेकिन कई वाहन चालकों को यह नियम तोड़ते हुए देखा गया है।

वायरल हो रहा है वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले ऑटो रिक्शा चालक इसी मार्ग से निकलकर तेजी से अपना ऑटो निकलता है और इसके बाद कैब ड्राइवर कर निकालने की कोशिश करता है लेकिन तभी सामने से बस आ जाती है और बस चालक उसे आगे बढ़ने से रोकता है और कैब आपके पीछे लेकर आता है।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले इस कैब ड्राइवर को बस चालक ने अच्छा सबक सिखाया। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को@PuneriSpeaks नाम के ट्विटर एक्स हैंडल से शेयर किया गया है.75.2K लोगों ने देखा है। इस वीडियो पर जमकर लोग कमेंट कर रहे है। एक ने लिखा है ,’ बढ़िया वीडियो, दुसरे ने लिखा ,’ जो पुलिस नहीं कर सकी , वह बस चालक ने कर दिखाया।