अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग : मॉं और भाई बहन ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन — दो की मौत एक अस्पताल भर्ती

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। दिल दहला देने वाले एक वाकयें में एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मामला अल्मोड़ा जिले के ताकुला विकासखण्ड का है। जानकारी के मुताबिक ताकुला विकासखण्ड के ग्राम सभा चुराड़ी में मां ने ​पुत्र और पुत्री के साथ जान देने का प्रयास किया।

new-modern
https://uttranews.com/2019/06/14/deputy-speaker-expresses-concern-over-gangrape-misconduct-from-minor/

घटना रात के 9 बजे के आसपास की है। परिवार का मुखिया ​चंदन सिंह बिष्ट दिल्ली में नौकरी करता है और वह गुरूवार की रात जैसे की अपने घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी, पुत्री और बेटे को तड़पता हुआ पाया। ​आनन फानन में ताकुला से फार्मासिस्ट को बुलाया गया। तब तक गंगा देवी आयु 38 वर्ष पत्नी चंदन सिंह तथा 14 वर्षीय अजय सिंह बिष्ट पुत्र चंदन सिंह की मौत हो चुकी थी। और 17 वर्षीय आशा बिष्ट पुत्री चंदन सिंह बिष्ट तड़प रही थी। आशा को ताकुला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चौकी प्रभारी गोविंद मेहता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने और चंदन सिंह बिष्ट के घर आने का समय लगभग एक ही है। पुलिस हर ​नजरियें से मामले की जांच कर रही है। वही इस घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी। दिन में शव को पोस्टमार्टम् के लिये अल्मोड़ा लाया जायेगा।

https://uttranews.com/2019/01/25/jayanti-par-tad-aaye-dhanak/