दिल्ली एनसीआर में आया भूकंप, तेज झटको से कांपी राजधानी, जाने क्या रही तीव्रता

अफगानिस्तान में आए भूकंप के चलते दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटको के चलते लोग काफी डर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अफगानिस्तान में आए भूकंप के चलते दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटको के चलते लोग काफी डर गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में आए भूकंप के चलते दिल्ली और एनसीआर में भी धरती कांप गयी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

भूकंप के तेज झटको के चलते लोग काफी डर गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.7 देखी गई। इसके पहले बुधवार को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में भूकंप आया था रिक्टर पैमान पर उसकी तीव्रता 7.1 थी।

अफगानिस्तान में वहां के समय के हिसाब से 11:26 पर भूकंप आया था जिसका असर भारत की राजधानी दिल्ली पर देखने को मिला। यहां दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है अफगानिस्तान में यह भूकंप काबुल से कुछ दूरी पर आया। दिल्ली में यह भूकंप महसूस होने के बाद लोग काफी दहशत में आ गए।

हालांकि अब कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन अफ़ग़ानिस्तान में जब कभी भूकंप आता है तो दिल्ली में उसके झटका जरूर महसूस किए जाते हैं। आज भी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में झटके महसूस किये गये।

दो हफ्ते पहले भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था अफगानिस्तान को काफी संवेदनशील भी माना जाता है तब रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई थी। हालांकि इसमें किसी की भी जान माल की कोई हानि नहीं हुई थी इससे पहले ताइवान में भी भूकंप आया था।

2023 में भूकंप ने मचायी थी तबाही

अफगानिस्तान में भूकंप के चलते साल 2023 में काफी ज्यादा जनहानि हुई थी। 21 मार्च 2023 को अफगानिस्तान में भयंकर भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 6.5 मापी गयी थी। इस भूकंप में लगभग चार हजार लोगों की मौत हो गयी थी। वहीं नौ हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस भूकंप के चलते 13 हजार से ज्यादा घरों को भी नुकसान हुआ था।