बिनसर अभयारण्य में हुई थी आकस्मिक दुर्घटना, निलंबित चल रहे वन संरक्षक और डीएफओ पुनः बहाल

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य में बीते 13 जून 2024 को हुई वनाग्नि एक आकस्मिक दुर्घटना थी। मामले की प्रारंभिक जांच कर रहे प्रमुख वन…

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य में बीते 13 जून 2024 को हुई वनाग्नि एक आकस्मिक दुर्घटना थी। मामले की प्रारंभिक जांच कर रहे प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने निलंबित चल रहे वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं कोको रोसो और डीएफओ सिविल सोयम ध्रुव सिंह मार्तोलिया को पुनः बहाली दे दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि इस दुर्घटना के दौरान चार वनकर्मियों की जंगल की आग से मौत हो गई थी और अन्य चार झुलस गए थे। इस मामले के सामने आने के बाद वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं और डीएफओ सिविल सोयम को निलंबित कर दिया गया था।