शिशु मंदिर जीवनधाम के बच्चों ने समझा जलवायु परिवर्तन और अंतरिक्ष की गहराइयों को

अल्मोड़ा: सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम के कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत स्यालीधार में स्थित मानसखंड विज्ञान केंद्र में विज्ञान से जुड़ी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा: सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम के कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत स्यालीधार में स्थित मानसखंड विज्ञान केंद्र में विज्ञान से जुड़ी कई चीजों को जाना। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान की वास्तविक दुनिया से परिचित कराना और उनके वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ाना था।


मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान प्रयोगों को नजदीक से देखा,समझा और अपनी जिज्ञासाओंको शांत किया। खासकर, क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन की प्रक्रिया को समझने के लिए किए गए प्रयोगों से बच्चें चकित हो गए। बच्चों ने यह देखा कि किस प्रकार से पृथ्वी का तापमान बढ़ता है और इसके कारण ग्लेशियर पिघलने लगते और समुद्र का जल स्तर बढ़ने लगता है और अतंत: इससे मौसम के पैटर्न में बदलाव होता है। इन प्रयोगों ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचने और समझने का अवसर प्रदान किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस यात्रा का एक और आकर्षण था तारामंडल, जहां बच्चों ने पृथ्वी की नज़र से अंतरिक्ष को देखा। तारामंडल में दिखाई गई प्रस्तुति ने उन्हें ब्रह्मांड की विशालता और रहस्यमयता के प्रति जिज्ञासु बना दिया। बच्चों ने ग्रहों, तारों, और अंतरिक्ष के अन्य पहलुओं को देखा और उनके बारे में गहराई से जाना।


विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. नवीन जोशी, तमन्ना , और शिवम पंत ने बच्चों को विभिन्न प्रयोग करके दिखाए और उनके पीछे की वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने बच्चों को जलवायु परिवर्तन, खगोल विज्ञान, और अन्य विज्ञान की शाखाओं के बारे में विस्तार से बताया।विद्यालय के शिक्षक भुवन पांडे, राजेश लोहनी,विनोद जोशी,महेश जोशी,नमिता भाकुनी,नेहा पंत और दिव्यांश जोशी इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी बच्चों के उत्साह को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।