हाइवे पर चलती स्कूटी में लगी आग, चालक को आग लगने की भनक तक नहीं,फिर ऐसे बची जान

रुद्रपुर हाईवे स्थित गन्ना केंद्र के समीप चलती स्कूटी आग का गोला बन गई। स्कूटी चालक ने भागकर अपनी जान बचाई और एक बड़ा हादसा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

रुद्रपुर हाईवे स्थित गन्ना केंद्र के समीप चलती स्कूटी आग का गोला बन गई। स्कूटी चालक ने भागकर अपनी जान बचाई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वही हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक रुद्रपुर से हल्द्वानी को जा रहा था। स्कूटी चालक को आग लगने का पता नहीं लगा। स्कूटी में लगी आग को देखकर सड़क की तरफ खड़े स्थानीय लोगों ने आवाज दी, जिसके बाद स्कूटी चालक को आग लगने का पता चला और उसने स्कूटी को खड़ा करके भगाकर अपनी जान बचाई।