शादी के 6 दिन भाग बाद ही भाग गई लुटेरी दुल्हन, पति से बनाई दूरी, अब पूरा गिरोह पकड़ा पुलिस ने

शहर के एक युवक और स्वजन को लुटेरी दुल्हन लूटकर भाग गई। इतना ही नहीं उसने लाखों की नकदी और जेवरात भी चुरा लिए। बताया…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

शहर के एक युवक और स्वजन को लुटेरी दुल्हन लूटकर भाग गई। इतना ही नहीं उसने लाखों की नकदी और जेवरात भी चुरा लिए। बताया जा रहा है कि उसकी शादी को केवल 6 दिन हुए थे और वह घर से सामान चोरी कर कर चली गई। पति ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और अब पुलिस मामले की जांच में जुटी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उसके बाद लुटेरी दुल्हन और उसके पूरे गिरोह के बारे में पता चला गया। यह पूरा मामला सिटी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की लुटेरी दुल्हन का मामला संज्ञान में आने के बाद एएसपी आरडी प्रजापति व राजेश्वरी महोबिया, एसडीओपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में सिटी पुलिस थाना की विशेष टीम बनाई गई।

सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले अजय पांडे 30 वर्ष का है और उसकी शादी अनीता दुबे निवासी खातेगांव से 24 जून 2024 को हुआ था। इसके बाद 30 जून को अनीता दुबे बिना बताए अपने घर से चली गई। दुल्हन व उसके परिवारजन शादी के समय ₹100000 नकदी तथा 90000 रुपए के जेवर भी दिए थे। दूल्हे अजय ने अनीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जांच में गुमशुदा अनीता लुटेरी दुल्हन के रूप में सामने निकल कर आई।

बताया जा रहा है दुल्हन अनीता शादी के बाद अपने पति से दूर रहती थी। 30 जून 2024 को आरोपियों के कहने पर दुल्हन बिना बताए घर से भाग गई। बताया जा रहा है कि रकम और जेवर अपने साथ लेकर चली गई । आरोपियों पर धार 406, 420, 120बी का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस पूरी पड़ताल में सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

जांच में पता चला कि अनीता पिता गजानंद दुबे निवासी खातेगांव को भी हिरासत में लेकर बयान लिया गया। उन्होंने बताया कि दुल्हन अनीता, उसकी मां रेखा बाई,पिता गजानंद दुल्हन की बुआ और चांदनी दुबे तथा दुल्हन का मुंह बोला मामा राम भरोसे जाट द्वारा आवेदक के साथ शादी की बात 23 जून 2024 को की गई थी और अगले दिन गायत्री मंदिर से शादी कर दी गई।