कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की हुई टक्कर, एक कांवड़िए की मौत, नौ घायल

लक्सर हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई, जबकि…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

लक्सर हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बुधवार को लक्सर हरिद्वार मार्ग पर उत्तर प्रदेश के जनपद बड़ौत के गांव मलकपुर निवासी कांवड़ जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन जैसे ही लक्सर हरिद्वार मार्ग पर जमदग्नि पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल सौरभ और पंकज को गाड़ी से जॉली ग्रांट के लिए रेफर किया। जबकि अमित को रुड़की अस्पताल के लिए रेफर किया। इनमें से सौरभ की मौत हो गई।