अल्मोड़ा पालिका को नगर निगम बनाने की मंशा पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा,विधायक ने लगाये आरोप

Congress cornered the government on its intention to make Almora Municipality a Municipal Corporation, MLA made allegations अल्मोड़ा, 30 जुलाई 2024- अल्मोड़ा नगरपालिका का विस्तार…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Congress cornered the government on its intention to make Almora Municipality a Municipal Corporation, MLA made allegations

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 30 जुलाई 2024- अल्मोड़ा नगरपालिका का विस्तार कर नगर निगम बनाने की योजना चल रही है। जिसे लेकर कांग्रेस ने भी सरकार को घेरना शुरु कर दिया है।


पत्रकारों से बात‌ करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले 8 माह से निकायों के चुनाव सरकार नही करा पाई है। कहा कि अब आनन-फानन में परिसीमन कर गांवों को पालिका में जोड़ रही है। विधायक मनोज तिवारी ने प्रदेश की धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निकायों का कार्यकाल 2 दिसंबर 2023 को खत्म हो चुका है।

आठ माह का समय बीतने के बाद भी भाजपा सरकार निकाय चुनाव नहीं करा पाई है। अलग-अलग हवाले देकर सरकार लगातार निकाय चुनाव को टालने का प्रयास कर रही है।


मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार निकाय चुनाव कराने से बच रही है। चुनाव टालने के प्रयास के लिए कभी लोकसभा चुनाव तो कभी मानसून सीजन को लेकर लगातार नए-नए रास्ते खोजे जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव अपने समय से करीब 8 माह लेट हो चुके हैं, जबकि इस बीच प्रदेश की खाली हुई दो विधानसभाओं में उपचुनाव भी समाप्त हो चुके हैं, तिवारी ने नगरपालिका क्षेत्र का विस्तारीकरण कर नगर ​निगम बनाए जाने की मंशा का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत हुए बिना आनन-फानन में यह फैसला लिया है। उन्होंने इसे बीजेपी सरकार का राजनीतिक षड़यंत्र करार दिया।

इस मौके पर निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में भी नगरपालिका क्षेत्र का विस्तारीकरण किया गया। जिन गांवों को पालिका में शामिल किया गया। उनके समुचित विकास के लिए अलग से धनराशि नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट की राजनीति को देखते हुए तब यह विस्तारीकरण किया गया। गांवों को पालिका में शामिल करने से पहले ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय लेनी चाहिए।इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।