Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जम्मू कश्मीर में हुआ दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना अनंतनाग जिले…

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना अनंतनाग जिले के डकसुम के समीप हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मिली जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ निवासी परिवार के आठ सदस्य सिंथन टॉप होते हुए मारवाह की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मरने वालों में एक युवक पांच बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में शामिल इम्तियाज, पेशे से पुलिसकर्मी थे।

इसके साथ ही कार में पांच बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल थीं। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में शामिल पति-पत्नी की पहचान इम्तियाज और उनकी बेगम अफरोजा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है।