शख्स ने पहले रोकी कार और फिर रेलिंग पर चढ़कर अटल सेतु से कूद गया समुद्र में, कैमरे में कैद हुआ सब कुछ

मुंबई के अटल सेतु से एक शख्स ने समंदर में कूद कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

मुंबई के अटल सेतु से एक शख्स ने समंदर में कूद कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह घटना 24 जुलाई दोपहर की बताई जा रही है। यह पूरी वारदात वही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स सेतु पर कार रोकता है और फिर उसकी रेलिंग पर चढ़ जाता है और फिर समंदर में कूद जाता है। सुसाइड करने वाला 38 साल का मृतक मुंबई के डोंबिवली का रहने वाला है। नहवा-शेवा पुलिस मामले घटना की जांच में जुटी है।

महिला डॉक्टर ने भी अटल सेतु से कूदकर की थी आत्महत्या

आपको बता दे कि मुंबई के अटल सेतु से कूद कर आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले इसी साल 20 मार्च को थाने की एक महिला डॉक्टर ने भी अटल सेतु से कूद कर सुसाइड कर ली थी। समुद्र पर यह अटल सेतु अभी नया ही बना है जिस पर सबसे पहले 43 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने छलांग लगा दी थी।

पुलिस को पीड़िता के मुंबई स्थित आवास से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिससे ही पता चला था कि सुसाइड करने वाली महिला पैसे से एक डॉक्टर थी और उसका नाम किंजल कांतिलाल शाह था। यह भी बताया जा रहा है कि वह अवसाद से ग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था।महिला डॉक्टर अपने पिता के साथ मुंबई के परेल इलाके में दादा साहब फालके रोड स्थित नवीन आशा इमारत में रहती थी।

महिला डॉक्टर को ले जाने वाले ड्राइवर ने बताया था कि “पुल पर थोड़ी दूर चलने के बाद महिला ने चालक को टैक्सी रोकने के लिए कहा था। चालक गाड़ी रोकना नहीं चाहता था लेकिन उसने जिद की तो चालक ने गाड़ी रोक दी। वह गाड़ी से बाहर निकली और पुल से कूद गई थी।”