बिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा लोअर माल रोड में दीवार गिरने से मजदूर दबा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
IMG 20190607 WA0008

अल्मोड़ा। यहां एक निर्माणाधीन मकान कार्य में लगे मजदूर के दबने की खबर है। यहा लोअर मॉल रोड सरकार की आली में ट्रांसफार्मर के पास रघुवर सिंह बिष्ट के मकान का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य सड़क से नीचे चल रहा था अचानक मेन रोड की दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वहा काम कर रहा मजदूर मलबे में दब गया। मजदूर के मलबे में दबने से वहा हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से मलबे को हटाकर मजदूर को निकालकर बेस अस्पताल ले जाया गया है। मजदूर को हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद मलबे से निकाला जा सका। मजदूर नेपाली मूल का बताया जा रहा है।

new-modern
IMG 20190607 WA0007
https://uttranews.com/2019/06/06/two-schools-roam-the-storm-storms-into-panic/