भोले बाबा की करतूत को लेकर खास दोस्त ने किया खुलासा, कहा साले की बेटी के साथ…

Hathras Stampede: हाथरस में सूरज पाल सिंह उर्फ भोले बाबा के दरबार में हुई भगदड़ की वजह से 121 लोगों की मौत हो गई। पुलिस…

Hathras Stampede: हाथरस में सूरज पाल सिंह उर्फ भोले बाबा के दरबार में हुई भगदड़ की वजह से 121 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद भोले बाबा उर्फ सूरजपाल को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसी कड़ी में सूरजपाल के दोस्त और लंबे समय तक यूपी पुलिस में तैनात रहे नाजर सिंह ने उन्हें लेकर चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा वह बाबा को लंबे समय से जानते हैं। उन्होंने साथ में नौकरी भी की। उनके पास पहले कोई शक्ति नहीं थी और ना अभी भी कोई शक्ति है।

बाबा के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

बाबा के दोस्त नाजर सिंह ने कहा कि हम आगरा में साथ में थे। नौकरी के समय उसका आध्यात्म की तरफ कोई झुकाव नहीं था। यह उसकी पत्नी ने सबको बताया था कि वह भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्होंने कहा बाबा ने नौकरी किस वजह से छोड़ी इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं।

साले की बच्ची को लिया था गोद

बाबा के दोस्त ने आगे बताया कि उन्हें बच्चे नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने अपने साले की लड़की को गोद लिया था। अचानक उसकी मौत हो गई। तब यह कहा जा रहा था कि भोले बाबा उसे ठीक करेंगे लेकिन 2 दिन तक शव रखा रहा और उससे बदबू आने लगी जिसके बाद उसका क्रिया कर्म किया गया।

किया था जिंदा करने का दावा

उन्होंने आगे बताया कि उनके साले की बेटी उनके साथ ही रहती थी जब उसकी मौत हुई तो उन्होंने कहा कि मैं तंत्र-मंत्र से उसे सही कर दूंगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

नाच रही थी लड़कियां

उन्होंने बताया कि वह एक बार बाबा के आश्रम गए थे। वहां उन्होंने देखा कि 30- 40 लड़कियां नाच रही थी बाबा ऊपर से उन्हें देख रहे थे। उनके आश्रम में ज्यादातर महिलाएं ही रहती थी जितने भी पुरुष थे वह आश्रम के बाहर रहते थे। उन्होंने जो तीन सेना बना रखी थी, उसमे भी लड़कियां ही थी।’