आज समय के साथ इंसान ने प्राकृतिक चीजों के साथ जैसा खिलवाड़ किया है, उससे बेहद खौफनाक घटनाएं घट रही है। शांत रहने वाली ये प्रकृति रह-रहकर ऐसा रौद्र रुप धारण करती है कि देखने वालों का कलेजा कांप उठेगा।
उत्तराखंड में हर बीतते साल के साथ प्रकृतिक आपदाएं होते रहती है। जैसे-जैसे टूरिज्म के नाम पर पहाड़ों को एक्सप्लॉइट किया जा रहा है, वैसे-वैसे इन घटनाओं में बढ़त देखने को मिल रही है। कभी कहीं भूस्खलन हो जाता है तो कभी अचानक ही बाढ़ आ जाती है। पहाड़ों पर अचानक बाढ़ आने के चलते बादलों का फटना होता है।
कुछ सालों पहले तक लोग समझ नहीं पाते थे कि बादल आखिर फटता कैसे है? अब सोशल मीडिया पर बादल फटने का लाइव वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि पहाड़ों से बादल टकराए ..
सोशल मीडिया पर बादल फटने का एक लाइव वीडियो शेयर किया गया। कहा जा रहा है कि ये वीडियो उत्तराखंड का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बादल अचानक ही पहाड़ की चोटी से टकरा गया। इसके बाद उस बादल से ढेर सारा पानी अचानक ही एक जगह पर गिरने लगा।इस तरह से ही बादल फटते हैं। एक ही जगह पर पानी का सैलाब आसमान से गिर पड़ता है, जिससे इलाके में जलजला आ जाता है।
