टनकपुर में धूमधाम से मनाया ईद उल फितर का त्योहार, सभी लोग ने मांगी अमन चैन और खुशहाली की दुआ

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अमित जोशी टनकपुर। ईद उल फितर के पर्व पर टनकपुर के तीन प्रमुख मस्जिदों में सुबह 9:00 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। पुरानी जामा मस्जिद में ताफिद अहमद कादरी, नयी जामा मस्जिद के इमाम इकबाल वहीं मनिहारगोठ में इमाम जासिन नूरी ने नमाज अदा कराई। इस ईद पर एक माह के रोजों के बाद मीठी चीजे का सेवन किया जाता है। इस त्योहार पर सिवई जैसी चीजों पर अधिक बढ़ावा दिया जाता है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह रावत, सीओ विपिन चन्द्र पंत, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एस आई मोहन भट्ट, अंजू यादव ने भी लोगों को गले मिलकर भाई चारे के संदेश के साथ ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद दी। नगर पालिका द्वारा अधिक गर्मी के कारण पानी और रोआवजे की व्यवस्था की गई थी।

new-modern