ऋषिकेश के गंगा घाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विदेशी लोग बिकनी पहने हुए हैं और मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। उनका कहना है कि धार्मिक नगरी को अब गोवा बीच बना दिया गया है।
सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो अच्छा और प्रेरणादायक होते हैं जो हमारे चेहरे पर मुस्कान लाते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो केवल नकारात्मक होते हैं और उन वीडियो को देखकर गुस्सा आता है। ऐसे में अधिकतर हिंसा या भेदभाव भी देखने को मिलता है। और यह वीडियो यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि समाज में इतना बदलाव क्यों हो रहा है।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋषिकेश के गंगा घाट पर विदेशी लोग बिकनी पहने हुए गंगा नदी में मौज मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे यूजर्स भड़क गए हैं। उनका कहना है धार्मिक नगरी को गोवा बीच बना दिया गया है। पवित्र मां गंगा में डुबकी लगाने की जगह बिकनी पहन मौज मस्ती की जा रही है, जोकि सरासर गलत है।
गंगा नदी में मौज मस्ती करते विदेशी पर्यटकों का वीडियो वायरलये वीडियो हिमालयन हिंदू नाम के एक यूजर द्वारा शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘पवित्र गंगा को गोवा बीच में बदलने के लिए @pushkardhami को धन्यवाद। ऐसी चीजें अब ऋषिकेश में हो रही हैं और जल्द ही यह मिनी बैंकॉक बन जाएगा।‘ वीडियो में साफ नजर आ रहा है कैसे बिकनी पहने हुए विदेशी महिलाएं और शॉर्ट्स पहने पुरूष गंगा नदी में मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा कुछ महीनों पुराना एक और वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें कैप्शन दिया है- “ऋषिकेश अब धर्म, आध्यात्मिकता और योग का शहर नहीं रहा। यह गोवा बन गया है. ऐसी रेव पार्टियों/ज़ॉम्बी संस्कृति को ऋषिकेश में क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है।
जो वीडियो वायरल हो रहा है अभी विवाद का मुद्दा बन गया है। जिसमें एक यूजर ने लिखा, ‘’नेताओ ये क्या नंगा नाच खोल दिया तुमने उत्तराखंड मैं टूरिज्म के नाम पर.. हर 10 कदम पै उत्तराखंड मैं दारू के ठेके, अवैध धंधा, गांजा आदि खोला है।
वहीं कई लोगों की मानें तो उन्हें वीडियो में कुछ भी गलत नहीं दिख रहा। जिस पर एक यूजर ने कॉमेंट किया ‘’यहां कुछ भी गलत नहीं है। अगर आपको कपड़ों से परेशानी है तो आपकी परवरिश में दिक्कत है। एक कट्टरपंथी मुसलमान की तरह व्यवहार न करें जो अपनी पत्नी को बुर्का पहनाकर समुद्र तट पर ले जाता है या समुद्र में भी पूरे कपड़े पहनाकर ले जाता है।‘’
