आरबीआई ने 2000 के नोट पर दिया बड़ा अपडेट, बताया अब भी जनता के पास कितने नोट है

रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट पर एक एक बड़ी बात कही है। आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के कितने नोट उसके…

रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट पर एक एक बड़ी बात कही है। आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के कितने नोट उसके पास वापस आ चुके हैं। साथ ही, अभी भी जनता के पास और भी नोट है। आरबीआई ने बताया कि दो हजार रुपये के 97.87 प्रतिशत नोट बैंक को वापस मिल चुके है। वहीं, 7,581 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास ही हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

ज्ञात हो कि केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से वापस लेने का एलान किया था।आरबीआई ने कहा कि पिछले साल 19 मई को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट का कुल मूल्य कारोबार 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो चलन में थे। यह 28 जून 2024 को कारोबार खत्म होने पर घटकर 7,581 करोड़ रुपये रह गए। रिजर्व बैंक ने बताया कि इस तरह से 28 जून 2024 तक 2000 रुपये के 97.87 प्रतिशत बैंक नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।

7 अक्टूबर 2023 तक 2000 रुपये के बैंक नोट को जमा करने या फिर बदल सकते थे लेकिन, 19 मई 2023 से 2000 रुपये के बैंक नोट को बदलने की सुविधा रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में रही। आरबीआई के कार्यालय 9 अक्टूबर 2023 से बैंक खातों में जमा करने के लिए भी 2000 रुपये के नोट स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही, लोग अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए देश के किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय में 2000 रुपये के बैंक नोट भेज रहे हैं।

2000 रुपये बैंक नोट को जमा/बदलने का काम आरबीआई के 19 कार्यालय में हो रहा है। जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम। नवंबर 2016 में उस समय चलन में मौजूदा 1000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोट को हटाकर 2000 रुपये के बैंक नोट लाए गए थे।