वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सुहाग का वरदान, नंदादेवी में हुआ सामुहिक अनुष्ठान का आयोजन,नगरभर से पहुंची महिलाएं

अल्मोड़ा-: वट सावित्री आमावस्या पर्व के अवसर पर सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना की,कई स्थानों महिलाओं ने घर में…

IMG 20190603 125711
Photo-uttranews

अल्मोड़ा-: वट सावित्री आमावस्या पर्व के अवसर पर सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना की,कई स्थानों महिलाओं ने घर में स्थापित वट की पूजा की तो नंदा देवी मंदिर में सैकड़ों महिलाओं ने सामुहिक रूप से स्थापित वटवृक्ष की पूजा अखंड सुहाग व परिवार के कुशलता की कामना की|

IMG 20190603 125626
Photo-uttranews

सुबह से मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही और पुरोहितों से सावित्री सत्यवान की कथा का श्रवण किया| पहाड़ में यह पर्व भी अब उत्सव का रूप ले चुका है|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20190603 WA0032
फोटो-सरसों गांव में पूजा अर्चना करती सुहागिने

मंदिर के पुजारी हरीश जोशी ने बताया कि अखंड सौभाग्य ,धनधान्य व संतान प्राप्ति व कुशलता के लिए यह व्रत रखा जाता है ,उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में सुबह से ही महिलाएं पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग ले रही हैं|

IMG 20190603 125649
Photo-uttranews

पूजा अर्चना के लिए प्रभा पांडे, अंकिता कांडपाल, हेमा जोशी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी|