दो भाई बहनों को एक साथ सांप ने डंसा… एक की मौत एक गंभीर

रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। जिस पर परिजन बच्चों को पहले रामनगर फिर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। जिस पर परिजन बच्चों को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच उपचार को लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को उपचार में दौरान मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जानकारी के अनुसार पन्ना (मध्यप्रदेश) का राहुल परिवार के साथ 12 दिन पहले ही पीरूमदारा आया था और यहां मजदूरी कर रहा है। राहुल ने बताया कि बुधवार को वह, उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) रोने लगे। जब देखा तो वहां पर सांप बैठा था। सांप ने दोनों बच्चों के हाथ पर डस रखा था।परिजन सांप को डिब्बे में पकड़कर और दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएचसी पहुंचे।

बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने नित्या को मृत घोषित कर दिया जबकि देव आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।