अल्मोड़ा:: नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत गैड़ा

Almora: Senior BJP leader Balwant Gaira passed away पनुवानौला/अल्मोड़ा, 24 जून 2024- धौलादेवी विकास खंड के पनुवानौला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत सिंह गैड़ा (58)का…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora: Senior BJP leader Balwant Gaira passed away

पनुवानौला/अल्मोड़ा, 24 जून 2024- धौलादेवी विकास खंड के पनुवानौला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत सिंह गैड़ा (58)का रविवार शाम आकस्मिक निधन हो गया है।


सोमवार को दंडेश्वर धाम में उनका अन्तिम संस्कार किया गया,उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है,वह एक सामाजिक, मृदुभाषी व सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी थे।

उनके निधन को भाजपा व व्यापार मंडल पनुवानौला ने अपूर्णीय क्षति बताया ,कहा कि उनके द्वारा किये कार्यों को भाजपा,व्यापार मंडल पनुवानौला व गाँधी इंटर कॉलेज पनुवानौला कभी नही भूलेगा।


उनके निधन पर भाजपा ,व्यापार मंडल, स्कूल प्रबंधन समिति व विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है , बलवंत गैड़ा वर्तमान में गाँधी इंटर कॉलेज पनुवानौला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष थे वह पूर्व में भाजपा धौलादेवी मंडल के मंडल अध्यक्ष, पूर्व व्यापार मंडल पनुवानौला के अध्यक्ष आदि विभिन्न पदों पर रह चुके है । उनके निधन पर जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह माहरा, रघुनाथ सिंह चौहान,कैलाश शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलखवाल,प्रेम सिंह गैंडा,सुभाष पांडे,गौरव पांडे,कुन्दन लटवाल,रवि रौतेला,महेश नयाल,अरविंद बिष्ट,चंदन सिंह मेहरा,मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद,प्रकाश भट्ट,हरीश भट्ट, महेंद्र महरा,दिनेश गैड़ा, राजन जोशी,राजेन्द्र सिंह,गोपाल सिंह,मधन सिंह,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,गोपाल सिंह आदि ने शोक जताया है।