राष्ट्रपति भवन में शपथ के रहें थे मंत्री, तभी पीछे से दिखा एक जानवर, किसी ने कहा बिल्ली तो किसी ने तेंदुआ, देखिए वीडियो में

राष्ट्रपति भवन में कल मोदी पीएम पद की और 71 अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान सभी की निगाहें शपथ लेने वाले मंत्रियों…

राष्ट्रपति भवन में कल मोदी पीएम पद की और 71 अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान सभी की निगाहें शपथ लेने वाले मंत्रियों पर टिकी थी। लेकिन इस शपथ समारोह के दौरान कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। दरअसल दुर्गादास की शपथ के बाद राष्ट्रपति भवन में पीछे से कोई जानवर गुजरता दिख रहा है। वीडियो में नजर आ रहे इस जानवर को कोई बिल्ली बता रहा है तो कोई तेंदुआ।

सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें जैसे ही मंत्री उठकर राष्ट्रपति की ओर जाते हैं। वैसे ही पीछे की सीढ़ियों के ऊपर बनी लॉबी से एक जानवर गुजरते हुए देखा जा सकता है।हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि जो जानवर पीछे से गुजरा, वो कौन सा है। लेकिन जैसे ही लोगों का ध्यान इस वीडियो पर गया, तभी से ये मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ। लोग इस वीडियो को शेयर कर दिखने वाले जानवर को कोई कुत्ता, बिल्ली तो कोई तेंदुआ बता रहा है।राष्ट्रपति भवन में कल नरेंद्र मोदी ने पीएम मोदी की शपथ ग्रहण की। साथ ही 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दौरान वहां विदेशों के भी कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। वैसे तो शपथ समारोह के लिए सुरक्षा कितनी कड़ी थी कि कोई परिंदा भी पर ना मार सकें, लेकिन अचानक से पलभर के लिए दिखा ये जानवर अब लोगों के लिए चर्चा का विषय बन चुका है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस जानवर के वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।राष्ट्रपति भवन में वनस्पति और जीव-जंतु की बहुत सी प्रजाति मौजूद है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रपति भवन कई पशु-पक्षियों का घर है, जिसमें 136 जंगली पौधों की प्रजातियां और 84 पशु प्रजातियां शामिल हैं।