अंतरिक्ष में पहुंचकर खुशी से झूम उठी सुनीता विलियम्स, साथियों को लगाया गले

भारतवंशी सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर सुरक्षित अंतरिक्ष पहुंच गए। इस दौरान सुनता विलियम्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा वह खुशी से…

भारतवंशी सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर सुरक्षित अंतरिक्ष पहुंच गए। इस दौरान सुनता विलियम्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा वह खुशी से झूम उठी। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बता दें, बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के रास्ते में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर ने उड़ान क्षमता (मैनुअल पायलटिंग) का परीक्षण भी किया।दोनों ने अंतरिक्ष यान के सदस्यों के तौर पर अपने हाथों में इसका नियंत्रण लेकर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाली सुनीता पहली महिला बन गई हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवद गीता को भी वह अंतरिक्ष में ले जा चुकी हैं।

अब यह उनकी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा है। जब वह अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची तो कुछ खास अंदाज में नजर आईं। वह अंतरिक्ष पहुंचते ही खुशी से झूमती दिखीं। उन्होंने इस दौरान नृत्य भी किया और आईएसएस पर सवार सात अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को गले लगाया।विलियम्स और विल्मोर का स्वागत घंटी बजाकर किया गया, जो एक पुरानी आईएसएस परंपरा है। वहीं, अपने नृत्य पर सुनीता ने कहा कि चीजों को आगे बढ़ाने का यही तरीका है।