अब आगरा से बरेली का सफर तय होगा मात्र 4 घंटे में, बन रहा है एक्सप्रेस वे, जानें कब तक बनकर हो जाएगा तैयार

आगरा और मथुरा के बीच हाईवे एक्सप्रेस वे बनने के बाद अब बरेली तक एनएचएआई का 228 किमी का प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट पर 4000…

आगरा और मथुरा के बीच हाईवे एक्सप्रेस वे बनने के बाद अब बरेली तक एनएचएआई का 228 किमी का प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट पर 4000 करोड रुपए खर्च होंगे। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद बरेली का सफर मात्र चार घंटे में ही पूरा हो जाएगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मथुरा के बाद बरेली तक एक्सप्रेसवे बना रहा है। यह 2027 में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को बरेली तक जाना काफी आसान हो जाएगा और चार घंटे में आगरा- मथुरा से बरेली तक पहुंचा जा सकेगा।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय वर्मा ने बताया कि मथुरा और आगरा के बीच बाद से बरेली तक करीब 228 किमी का एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इसकी लागत करीब 4 हजार करोड़ रुपये है। इसमें फ्लाईओवर भी बनेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें से 66 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे  एनएचएआई आगरा परिक्षेत्र में बना रहा है। इसका निर्माण चल रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण अगस्त तक पूरा हो जाएगा। इसके बनने से आगरा-मथुरा से बरेली तक सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे आसानी से बरेली आ-जा सकेंगे।