यूपी बोर्ड की टॉपर प्राची निगम लुक के लिए हुई थी ट्रोल, अब ग्लो अप वीडियो आया सामने, महिलाओं को दिए ऐसा संदेश की लोग तारीफ कर थक नहीं रहें

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में टॉप करने वाली प्राची निगम आज पूरे देश में फेमस है। इसके बावजूद भी उन्हें प्रशंसा से ज्यादा…

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में टॉप करने वाली प्राची निगम आज पूरे देश में फेमस है। इसके बावजूद भी उन्हें प्रशंसा से ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।प्राची चेहरे पर बाल होने के कारण, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। हालांकि, प्राची ने हमेशा अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

लोगों की इन बातों को नजरअंदाज किया। उनके सहपाठियों और शिक्षकों ने भी उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया।अब प्राची का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक महत्वपूर्ण संदेश साझा किया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर anishbhagatt नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर अनीश भगत ने प्राची को एक ग्लो-अप दिया।

वीडियो की शुरुआत में अनीश कहते हैं, “आज, मैं उनसे मिलने महमूदाबाद जा रहा हूं, जिन पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। उन्होंने 55 लाख स्टूडेंट्स में बोर्ड में टॉप किया है। वो हैं प्राची निगम।”प्राची के घर पहुंचने के बाद, अनीश उन्हें फूल देते हैं और कहते हैं, “हालांकि, अधिकतर लोगों का ध्यान केवल इस पर ही था कि वो कैसी दिखती हैं। तारीफ के बजाय, उन्हें पूरे देश में परेशान किया गया। अधिकतर महिलाओं को अपने जीवन में इसका अनुभव क्यों करना पड़ता है? इसलिए, मैंने उन्हें एक ग्लो-अप देने का फैसला किया, जिसे देखना पूरा देश डिजर्व करता है।” इसके बाद अनीश प्राची को मसकारा, परफ्यूम और नेल पेंट लगाते हैं और उनके बालों की स्टाइलिंग करते हैं।

View this post on InstagramA post shared by Anish Bhagat (@anishbhagatt)

वीडियो के अंत में प्राची कहती हैं, “प्रिय महिलाओं, कभी भी ऐसी चीज को ठीक करने का प्रयास न करें, जो कभी टूटी ही न हो।” वहीं, वीडियो के कैप्शन में अनीश भगत ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि इससे ट्रोल्स हमेशा के लिए चुप हो जाएंगे। ये उन सभी के लिए है, जिन्हें इनसिक्योरिटीज हैं और ग्लो-अप का इंतजार कर रहे हैं। आप सभी अपने साथ थोड़ा बेहतर व्यवहार करना डिजर्व करते हैं। अपने साथ अधिक कठोर न बनें।” प्राची निगम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। यह वीडियो उन सभी के लिए एक प्रेरणा है, जो समाज की नकारात्मक टिप्पणियों से प्रभावित होते हैं।