UP Heat Wave: भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा तापमान है यूपी के इन पांच शहरों का, जानिए कौन सा शहर है पहले नंबर पर

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है और राज्य के कई जिलों में पर 48 डिग्री…

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है और राज्य के कई जिलों में पर 48 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग में कई जगह रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। यूपी के कई शहरों में लगातार भीषण गर्मी का कहर छाया हुआ है और सात शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।

झांसी में लू की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने झांसी को पूरे प्रदेश का सबसे गर्म शहर बताया, जहां अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस बताया गया एक दिन पहले शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था लेकिन दूसरे दिन इसके तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि उरई, झांसी, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, हमीरपुर और कानपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही यूपी के और भी शहर तेज तापमान की चपेट में हैं। झांसी में 48.1 डिग्री सेल्सियस के साथ ही इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जबकि गोरखपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान

यूपी में आज हरदोई में 44.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 45.0 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 43.0 डिग्री सेल्सियस, उरई में 46.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 48.1 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 44.8 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 47.8 डिग्री सेल्सियस, बुलंदशहर में 46.0 डिग्री और हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

यूपी में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है और झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यूपी में चिलचिलाती गर्मी के कारण लोग काफी परेशान है और आसमान से आग बरस रही है। गर्मी की वजह से लोग घर में बैठने को मजबूर हो रहे हैं और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24-48 घंटे और भारी हो सकते हैं।

रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जनपदों में भीषण हीटवेव के हालात बन सकते हैं। कई जगहों पर रात को भी गर्म हवाएं परेशान करेंगी। अगले दो दिन के लिए यूपी के इन शहरों के लिए रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। आगरा, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, मथुरा समेत कई स्थानों पर आगामी 24-48 घंटों के दौरान लू से भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया, हमीरपुर और महोबा में भी लू का ऑरेंज अलर्ट है।