उत्तराखंड में पेड़ पर चढ़ी महिला को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत

जनपद रुद्रप्रयाग- घोलतीर में पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट लगने से मृत्यु हो गई, SDRF उत्तराखंड ने उसका शव बरामद कर लिया है। आज…

जनपद रुद्रप्रयाग- घोलतीर में पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट लगने से मृत्यु हो गई, SDRF उत्तराखंड ने उसका शव बरामद कर लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज दिनांक 25 में 2024 को फायर स्टेशन रतुड़ा द्वारा एसडीआरएफ को यह सूचित किया गया है कि गोल तीर में एक महिला चारा काटने हेतु पेड़ पर चढ़ी थी। जहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई और उसका शव पेड़ पर ही लटक गया। इस बारे में सूचना पाते ही SI भगत सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतिका का विवरण: – पूजा देवी पत्नी श्री राकेश सिंह, निवासी:- घोलतीर, रुद्रप्रयाग।