लोकसभा चुनाव 2019 अपडेट : उत्तराखण्ड भाजपा 4 कांग्रेस 1 सीट पर आगे

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पीछे

new-modern

लोकसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गयी है। पूरे देश की तरह उत्तराखण्ड में भी भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाये हुए है। शुरूवाती रूझान में भारतीय जनता पार्टी 4 सीटों पर जबकि कांग्रेस 1 सीट पर आगे है। नैनीताल सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत पीछे चल रहे है। यहा उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के अजय भट्ट से है। अल्मोड़ा सीट से भाजपा के अजय टम्टा कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से 11026 सीटों से आगे है। पौड़ी सीट पर भाजपा के तीरथ सिंह रावत कांग्रेस के मनीष खड़ूड़ी से 18009 वोट से आगे चल रहे है। हरिद्वार सीट पर कांग्रेस के अंबरीश कुमार भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक से 6900 वोटों से आगे चल रहे है। नैनीताल सीट पर भाजपा के अजय भट्ट कांग्रेस के हरीश रावत से 5400 वोटो से आगे है। टिहरी सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी साह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से 2496 वोटों से आगे है।
चुनाव परिणामों के लिये देखते रहे हमारी वेबसाइट