shishu-mandir

सलड़ी हत्याकांड : मृतक अवतार सिंह की पत्नी पुलिस की हिरासत में

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

हल्द्वानी। सलड़ी में विगत दिनों एक कार से जला हुआ शव बरामद होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
मृतक अवतार सिंह के परिजनों ने बीते सोमवार को उसकी पत्नी नीलम और दोस्त मनीष मिश्रा के खिलाफ भीमताल में शिकायती पत्र दिया था। शिकायत में कहा गया था कि दोनों के बीच दोस्ती थी और अवतार सिंह इससे गुस्से में था।

saraswati-bal-vidya-niketan

इससे पहले पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालकर अपनी जांच को आगे बढ़ाया था। पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात वाले दिन पति पत्नी डॉक्टर को दिखाने के लिए हल्द्वानी गये थे। अवतार सिंह की पत्नी तो वापस रूद्रपुर लौट गई लेकिन पति का पता नही चला। पत्नी के अनुसार वह पहाड़ की ओर अकेले चले गये थे। लेकिन अवतार सिंह उनके साथ वापस रुद्रपुर नहीं गए और पहाड़ी क्षेत्र की ओर निकल पड़े। सीसीटीवी फूटेज में 6 बजे अवतार सिंह की कार काठगोदाम के पास जाती दिखाई दी। और कार में कोई और शख्स भी अवतार सिंह के साथ बैठा था। अवतार सिंह की पत्नी नीलम के कई और बयानों पर पुलिस को शक हुआ।