बिग ब्रेकिंग- डंपर और ई रिक्शा की आपसी भिडत कई घायल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

टनकपुर। आज शारदा चुंगी के पास ब्रह्म देव को जा रहे दो टुक-टुक (1) UK 03ER 0057 ,(2) A/F ,को पीछे से आ रहे डंपर UK 08C 9783 द्वारा टक्कर मार दी। जिससे टुक-टुक में सवार श्रद्धालुओं को चोट आई है। जिनका विवरण निम्नवत है-
(1) सनोज उम्र 35 वर्ष पत्नी संजय निवासी बक्शी तालाब, जिला पीलीभीत
(2) राजकुमारी उम्र 40 वर्ष पत्नी सुशील यादव निवासी उपरोक्त
(3) दिनेश कुमार उम्र 30 वर्ष तेज राम निवासी ग्राम भौना, जिला पीलीभीत
(4) उमेश कुमारी उम्र 26 वर्ष पत्नी दिनेश कुमार निवासी उपरोक्त
(5) शीतल उम्र 13 वर्ष पुत्री दिनेश कुमार निवासी उपरोक्त
(6) रामश्री उम्र 55 वर्ष पत्नी टीका राम निवासी करौल, बरखेड़ा, जिला पीलीभीत
(7) अजय गडकोटी उम्र 19 वर्ष पुत्र मनोज गडकोटी निवासी वार्ड नं 5, टनकपुर
(8) कविता उम्र 30वर्ष पत्नी मनोज निवासी वार्ड नं 7, टनकपुर
उक्त घायल में से राजकुमारी व रामश्री उपरोक्त के ज्यादा चोट होने के कारण हॉयर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। शेष को मामूली चोट आई है। वही कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा डंपर को कब्जे में ले लिया गया है चालक फरार हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया है वहीं राजकुमारी को अधिक चोट लगने के कारण हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है।

new-modern