6 किलो सोना, 60 किलो चांदी, जानिए कंगना रनौत कितनी संपत्ति की है मालकिन

मंगलवार को मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। बीजेपी प्रत्याशी कंगना ने नामांकन भरने से पहले रोडशो निकाला।…

मंगलवार को मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। बीजेपी प्रत्याशी कंगना ने नामांकन भरने से पहले रोडशो निकाला। हिमाचली टोपी पहन कर नामांकन पत्र दाखिल करने गईं कंगना रनौत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और कंगना की मां मौजूद रही।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बता दें कि कंगना रनौत मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रैस तो है ही उसके साथ है वह अरबों रुपये की संपत्ति की मालकिन भी हैं। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, कंगना रनौत के पास 6.70 किलोग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है।सोने के अलावा 50 लाख की कीमत वाली 60 किलो चांदी तथा 3 करोड़ की कीमत वाले हीरे हैं।

कंगना रनौत ने अपने ही प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोडक्शन में लगभग 1.21 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है। उन्होंने सबसे ज्यादा निवेश देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया- एलआईसी में किया है। कंगना के पास एलआईसी की 50 पॉलिसी हैं। इनमें 48 पॉलिसी 10-10 लाख रुपये के कवरेज वाली हैं और 2 पॉलिसी 5-5 लाख के कवरेज वाली हैं।

इलेक्शन कमीशन में जमा किए शपथ पत्र के अनुसार, कंगना रनौत के पास 98 लाख रुपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू 730 एलडी, 58 लाख की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज और 3.91 करोड़ रुपये की कीमत वाली मर्सिडीज मेबैक कार है। महंगी गाड़ियों के अलावा कंगना के पास वेस्पा स्कूटर भी है। इस तरह कंगना रनौत के पास 28 करोड़, 73 लाख, 44 हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी और गाड़ियां हैं।
इनके अलावा कंगना रनौत के पास 62 करोड़ से अधिक की कीमत वाली अचल संपत्ति है।