दुकानदार ने रात को चूहा पकड़ने के लिए लगाई चूहेदानी सुबह कपड़ा हटाते ही फूल गई सांसे, दुकान छोड़कर भागा

चूहा पकड़ने के लिए अधिकतर लोग चूहेदानी का प्रयोग करते हैं और अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज यह खबर आपके लिए है…

चूहा पकड़ने के लिए अधिकतर लोग चूहेदानी का प्रयोग करते हैं और अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज यह खबर आपके लिए है क्योंकि जो इस दुकानदार के साथ हुआ वह किसी के साथ भी हो सकता है।दरअसल राजस्थान के बूंदी जिले में एक दुकानदार के साथ ऐसा हुआ कि डर के मारे उसका सारा शरीर ठंडा पड़ गया और वह चाह कर भी भाग नहीं पाया। बाद में जब पड़ोसियों ने उसे देखा तो सच बात सामने निकल कर आया। इसके बाद चूहेदानी की ओर जब सबने देखा तो हर कोई दुकान छोड़कर भाग गया।

चूहेदानी रखकर भूला

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

दरअसल बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे का एक मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तालेड़ा में बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा के सामने दुकान करने वाले दुकानदार के यहां का एक मामला काफी वायरल हो रहा है।दुकानदार ने दुकान में चूहे हो जाने की वजह से चूहेदानी लगाई थी।कुछ दिन पहले वह यह चूहेदानी रखकर भूल गया था।

दुकान से आने लगी अजीब आवाजें

एक दिन सवेरे जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अंदर से डरावनी से आवाज आने लगी उसने आवाज आने जाने वाली जगह पर जाकर देखा तो वहां चूहेड़नी रखी हुई थी जैसे उसने इस चूहेड़नी में देखा तो उसने कोई चूहा नहीं था। चूहा की जगह एक काला नाग अंदर बैठा हुआ था । जैसे ही उसने नीचे झुककर देखना चाहा तो नाग ने चूहेदानी के अंदर से ही फुफकार मारी। दुकानदार इतना डर गया कि उसके हाथ पैर ठंडे पड़ गए। बाद में वह दुकान छोड़कर भागा।

दुकान के सामने लगी भीड़

कुछ घंटों के बाद दुकान के बाहर भीड़ लग गई। जैसे ही लोगों को पता चला कि चूहेदानी में काला नाग बंद है तो देखने वालों की भीड़ लग गई। बाद में स्नेक कैचर की मदद से चूहेदानी को वहां से हटाया गया। स्नेक कैचर उसे नजदीक के जंगलों में ले गया और वहां ले जाकर नाग को आजाद कर दिया। उसने बताया कि यह काले रंग की कोबरा नागिन थी। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी डर का माहौल है।