T20 वर्ल्ड कप में अनुभवी मैथ्यूज की हुई वापसी, हसरंगा के हाथों में होगी लंका की कमान

श्रीलंका क्रिकेट ने आगामी T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वानिंदु हसरंगा को टीम का कप्तान…

श्रीलंका क्रिकेट ने आगामी T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वानिंदु हसरंगा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया, जबकि चरिथ असलंका को उपकप्तान होंगे। टीम में सबसे बड़ा नाम 36 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज का है, जिन्हें लंबे समय बाद टीम में वापसी का मौका मिला है।

बता दें, श्रीलंका ने 2014 में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया है। इस बार टीम नए जोश और जज्बे के साथ मैदान में उतरेगी और 1 बार फिर खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

छठा वर्ल्ड कप खेलेंगे मैथ्यूज

एंजेलो मैथ्यूज छठी बार T20 वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे। उनका अनुभव टीम के लिए काफी अहम होगा। टीम में दासुन शनाका जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

श्रीलंका की टीम :-

श्रीलंका को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नेपाल और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मैच 3 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

रिजर्व खिलाड़ी: असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे।