Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

क्या आपको पता है कि कार की छत पर क्यों लगा होता है एंटीना,आखिर क्या होता है इसका काम

Antenna Use In Cars: कर की छत पर एंटीना क्यों लगा होता है? यह सवाल कई लोगों के दिमाग में आता है लेकिन इसका जवाब…

Antenna Use In Cars: कर की छत पर एंटीना क्यों लगा होता है? यह सवाल कई लोगों के दिमाग में आता है लेकिन इसका जवाब शायद ही कोई जानता हो। ऐसे में आज हम आपको इस बारे में डिटेल से बताएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कारों में अक्सर छत पर एक शार्क फिन या छोटे से स्टंप जैसा एंटीना देखते हैं ज्यादातर लोग इसे कार के एक्सटीरियर का लुक बढाने करने के लिए जरूरी हिस्सा मानते हैं लेकिन असल में इसका काम कुछ और ही होता है। कार की छत पर लगा एंटीना से सजावट के लिए नहीं बल्कि अलग-अलग कामों के लिए होता है आइए, आपको एक-एक करके बताते हैं कि कार में एंटिना के क्या-क्या काम होते हैं?

रेडियो सिग्नल मिलता है

यह एंटीना का सबसे आम और पहचाने जाने वाला काम है ये एफएम और एम रेडियो स्टेशनों के सिग्नल को ग्रहण करता है जिससे आप गाड़ी चलाते समय अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

जीपीएस नेविगेशन

आधुनिक कारों में जीपीएस नैविगेशन सिस्टम होता है, जो आपको रास्ता खोजने में मदद करता है। यह एंटिना जीपीएस सैटलाइट से सिग्नल प्राप्त करता है, जिससे आपकी कार को अपनी पोजिशन और डायरेक्शन का पता चलता है।

की-लेस एंट्री और स्टार्ट

कुछ कारो में की लेस एंट्री और स्टार्ट सिस्टम होता है ये एंटीना आपकी कार की चाबी के सिग्नल को ग्रहण करता है जिससे आप बिना चाबी के ही दरवाजा खोल सकते हैं और गाड़ी स्टार्ट कर सकते हैं।

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

यह एंटीना टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का भी हिस्सा होता है ये प्रत्येक टायर में लगे सेंसर का सिग्नल प्राप्त करता है। इससे आपको टायरों में हवा के दबाव के बारे में पता चलता है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

कुछ कारों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होती है, जिससे आप अपने फोन को कार से जोड़ सकते हैं। यह एंटिना ब्लूटूथ डिवाइस से सिग्नल प्राप्त करता है, जिससे आप हैंड्स-फ्री कॉल कर सकते हैं या म्यूजिक सुन सकते हैं।

मोबाइल सिग्नल

कुछ करो में मोबाइल सिगनल बूस्टर लगा होता है या एंटीना मोबाइल टावरों से सिग्नल को मजबूत करता है जिससे आप गाड़ी चलाते समय बेहतरीन कनेक्टिविटी भी पा सकते हैं।

वाई-फाई

कुछ कारों में वाई-फाई हॉटस्पॉट भी होता है। यह एंटिना वाई-फाई डिवाइस से सिग्नल प्राप्त करता है, जिससे आप अपनी कार में इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।