विधायक मनोज तिवारी बोले— हर हाल में जाखनदेवी सड़क मार्ग में 12 मई तक पूरा हो डामरीकरण

सीवर लाइन काम के चलते जाखनदेवी से शिखर तिराहे तक सड़क का सुधारीकरण काम कछुआ गति से चल रहा है। इसे लेकर शासन प्रशासन और…

सीवर लाइन काम के चलते जाखनदेवी से शिखर तिराहे तक सड़क का सुधारीकरण काम कछुआ गति से चल रहा है। इसे लेकर शासन प्रशासन और कार्यदायी संस्था के खिलाफ लोगों मे आक्रोश पनप रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अब विधायक ​मनोज तिवारी ने ​कार्यदायी संस्था को 12 मई तक डामरीकरण काम को हर हालत में पूरा करने को कहा है।
विधायक मनोज तिवारी ने ​कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को हर हालत में 12 मई तक डामरीकरण काम को पूरा करने के निर्देश दिए है।
विधायक मनोज तिवारी ने एड़ाद्यो फर्नीचर से लक्ष्मेश्वरत तक प्रस्वावित सीवर लाइन के काम को शाम के समय करने को कहा है और साथ ही इस काम को तेजी से करने को कहा है जिससे लोगों को कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े।