Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Bomb Threat: दिल्ली लखनऊ के बाद अब अहमदाबाद के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threat: देश के एक और राज्य के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली…

Bomb Threat: देश के एक और राज्य के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में स्कूलों को बम से उड़ने की अफवाह फैलाने की धमकी के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में भी कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ने की धमकी दी गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस संबंध में एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के सबसे बड़े शहरों में से एक अहमदाबाद में कम से कम तीन स्कूलों को ऐसा ईमेल मिला जिसमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद स्कूल वाले और पुलिस काफी सतर्क हो गए।

वहीं एक अधिकारी ने मामले को लेकर बताया कि अहमदाबाद में छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिली है। इस धमकी के बाद अहमदाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली के स्कूलों को मिली थी धमकी

आपको बता दे कि इस महीने की शुरुआत में लगभग 200 स्कूलों को फर्जी ईमेल भेजे गए थे। इस संबंध में दिल्ली पुलिस में कैसे भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने FIR में लिखा था कि यह धमकी राजधानी में बड़े पैमाने पर दहशत पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगड़ने के लिए दी जा रही है। धमकी मिलने के बाद पीसीआर वैन को स्कूलों में भेजा गया था और अधिकारियों को सूचित किया गया था।