Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग , 10 बीघा गेहूं जलकर राख

इन दिनों तापमान बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। वही गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रही 11…

इन दिनों तापमान बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। वही गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन में शार्ट सर्किट हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिसकी चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई, तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते ने आग ने विकराल स्वरूप ले लिया और करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग का काबू पाया। जिससे आसपास की फसल बच गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को विकासनगर तहसील के लक्खनवाला गांव स्थित तिब्बती काॅलोनी के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे गेहूं के खेत में आग लग गई। खेत में आग देख ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के सहारे कुछ हिस्से में खड़ी गेहूं की फसल को हटाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी।