Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

एयरटेल लाया 133 रुपए का प्लान, 180 से अधिक देशों में मिलेगी रोमिंग, देखिए कैसे करेगा काम

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए कम कीमत में जबरदस्त इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च किया है।इसका फायदा केवल उन्हीं सब्सक्राइबर्स को मिलेगा…

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए कम कीमत में जबरदस्त इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च किया है।इसका फायदा केवल उन्हीं सब्सक्राइबर्स को मिलेगा जो विदेश यात्रा पर जाते है।कंपनी ने बताया है कि इस इंटरनेशनल रोमिंग प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में 180 से ज्यादा देशों में ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

एयरटेल अपने नए रोमिंग पैक के साथ ढेर सारे डाटा के अलावा इन-फ्लाइट WiFi और कस्टमर सपोर्ट जैसे फायदे भी दे रहा है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल रोमिंग प्लान करीब 183 देशों में मान्य है। इसके लिए यूजर्स को 133 रुपये प्रतिदिन खर्च करने होंगे। तो यहां आपको बताते है कि प्लान कैसे काम करेगा और इसमें कौन-कौन से फायदे मिलने वाले हैं।

नए प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में सब्सक्राइबर्स को लोकल सिम कार्ड दिया जाएगा। यानी कि वह जिस देश में यात्रा कर रहे हैं, टेलिकॉम कंपनी वहां का इंटरनेशनल सिम कार्ड प्रोवाइड करेगी। इस सिम कार्ड में डाटा अलाउंस के अलावा इन-फ्लाइट WiFi और कस्टमर सपोर्ट जैसे फायदे शामिल हैं। 133 रुपये रोज के खर्च पर ये ढेरों फायदे दिए जाएंगे।

133 रुपये कीमत वाले इंटरनेशनल रोमिंग प्लान को यूजर्स Airtel Thanks App पर ऐक्टिवेट कर सकते हैं। कंपनी वेबसाइट पर जाकर अपना नंबर एंटर करने के बाद भी इस प्लान का फायदा लिया जा सकता है।