हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती अल्मोड़ा के देवेन्द्र को मदद की दरकार, आपकी छोटी सी आर्थिक मदद बचा सकती है जान, मदद करें

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
IMG 20190513 WA0012

अल्मोड़ा। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में सड़क दुर्घटना के बाद उपचार करा रहे अल्मोड़ा के देवेन्द्र को आर्थिक मदद की जरूरत है, आर्थिक कमजोरी इनके उपचार में बाधक बन रही है, लोगों व रिश्तेदारों की मदद के चलते 4 लाख रुपए खर्च हो गए हैं, परिवार उपचार का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है आपकी छोटी सी आर्थिक मदद देवेन्द्र को जीवन दान देने में सहायक होने के साथ ही इंसानियत के रिश्ते को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी |

new-modern
IMG 20190513 WA0013
अस्पताल में भर्ती देवेन्द्र


दरअसल अल्मोड़ा के बानठौक निवासी देवेंद्र नाथ पुत्र राम नाथ 3 मई को हल्द्वानी से बैलपड़ाव अपनी बाइक से जा रहे थे। अचानक बैलपड़ाव पर इनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद इन्हें गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के बाम्बे हॉस्पिटल भर्ती किया गया। जहां उनके दिमाग और जबड़े का आपरेशन हुआ है। इसके बाद से देवेंद्र नाथ आज भी आई.सी.यू. में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि देवेंद्र नाथ की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। उनके उपचार में मित्रों व रिश्तेदारी की मदद से लगभग 4 लाख रूपये खर्च किये जा चुके हैं। हल्द्वानी अस्पताल में प्रतिदिन करीब 20 हजार का खर्चा आ रहा है। जिसको दे पाने में उनका परिवार असमर्थ है। पता लगा है कि आयुषमान योजना का कार्ड भी एक्सीडेंटल केस होने के कारण नहीं चल पा रहा है। उनकी पत्नी शीला देवी ने क्षेत्र की समस्त जागरूक जनता से पति के उपचार के लिए आर्थिक मदद की अपील की है। इधर ग्राम पंचायत गिरचोला नंदी देवी, प्रधान माया बिष्ट, प्रधान नाकोट हीरा सिंह डोलिया आदि ने भी हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती देवेन्द्र की मदद की अपील की है, उत्तरा न्यूज भी जिंदगी बचाने की इस मुहिम में आपसे दिलखोल कर मदद की अपील करता है |
आप इस खाता नंबर पर मदद कर सकते हैं….
बैंक खाता –एसबीआई पनुवानौला
खाता संख्या -35094112626
Ifsc sbin0001574
Mob-7351845080
8527284640