एसपी सिंह ने भाजपा में शामिल होते हुए किया कांग्रेस पर हमला,

पूर्व राज्य मंत्री एसपी सिंह अपने समर्थकों के साथ रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।…

पूर्व राज्य मंत्री एसपी सिंह अपने समर्थकों के साथ रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कांग्रेस को तानाशाही और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस डेमोक्रेसी के भेष में परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। रविवार को बालावाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते समय, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का जश्न मनाया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्र भट्ट ने उनके भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही है और उत्तराखंड की सभी जातियों और समुदायों को भाजपा की नीतियां पसंद आ रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनके भाजपा ज्वाइन करने पर हर्ष जताते हुए एसपी सिंह की सकारात्मक राजनीतिक दृष्टि की सराहना की। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने से विधानसभा में भाजपा की ताकत और बढ़ेगी। इस अवसर पर महापौर सुनील उनियाल, पूर्व राज्य मंत्री राजपाल रावत, बुद्धदेव सेमवाल, संजय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।