भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कांग्रेस को डर, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं को आगाह

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके चुनावों में कांग्रेस को शिकस्त देने…

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके चुनावों में कांग्रेस को शिकस्त देने का कोशिश किया जा सकता है।

25

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ के गर्भ से पैदा हुई हैं। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झूठ को प्रचारित कर जीत हासिल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नकारात्मक प्रभाव के बारे में चेतावनी दी है।

हरिश रावत ने कहा कि भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडिटिंग का इस्तेमाल करके कांग्रेस नेताओं को गलत तरीके से प्रतिबिंबित करके मतदाताओं को भ्रमित कर सकती है। उन्हें आशंका है कि चुनाव के समय भाजपा इस तकनीक का दुरुपयोग करके भ्रांति फैला सकती है। इसलिए, कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा।

हरिश रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत के बारे में भी चर्चा की, और कहा कि इनमें शारीरिक क्षमता और बौद्धिक ऊर्जा दोनों बरकरार हैं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाने से इनकार किया है। जबकि, वे चुनाव लड़ना चाहते थे और सिटिंग सांसद थे।

इसके साथ ही, रावत ने कहा कि जनता चुनावों में विकास पर इन सांसदों से पूछती सवाल उठा रही है कि 5 साल के कार्यकाल में चुनावी क्षेत्र में क्या विकास किया गया है।