अल्मोड़ा: एनटीडी में व्यस्त सड़क में तीखे मोड़ में बना गड्ढ़ा बना खतरे का सबब, शायद विभाग को पता नहीं

email image link Almora: A pothole in a sharp turn on a busy road in NTD is a cause of danger, perhaps the department is…

Almora: A pothole in a sharp turn on a busy road in NTD is a cause of danger, perhaps the department is not aware of it

अल्मोड़ा, 03 अप्रैल 2024- अल्मोड़ा के एनटीडी से कसारदेवी को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क में संकरे और तीखे मोड़ में बना गड्ढ़ा दुर्घटना को न्यौता दे रहा है।लेकिन इस गड्ढ़े की जानकारी या तो विभाग को नहीं है या फिर ऑल इज वैल वाली कहानी चल रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


एनटीडी के समीप वन विभाग के मृग विहार कार्यालय के समीप कसारदेवी मार्ग पर तीखे मोड़ पर यह गड्ढ़ा कई दिनो से दुर्घटना का सबब बना हुआ है, लोगों का कहना है कि गड्ढा एकदम मोड पर बना है और सड़क की बनावट ऐसी है कि उसपर वाहन से चढ़ने या उतरने के दौरान विपरीत दिशा से आने वाला वाहन दिखाई ही नहीं देता। जिससे कई बार अचानक वाहन को किनारे ले जाने की जरूरत‌ के दौरान वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त‌ होने की आशंका है

कई दोपहिया वाहन सवार तो इस गड्ढ़े की चपेट में आकर चोटिल भी हो गए है। इस सड़क से नियमित सार्वजनिक और निजी वाहनों के अलावा कई पर्यटक वाहन भी चलते हैं ऐसे में कभी भी कोई हादसा सामने आ सकता है। लोगों का कहना है कि पीडब्लूडी विभाग को इसकी जानकारी भी है वाबजूद इस गड्ढ़े की मरम्मत की जहमत नहीं उठाई जा रही है।