कांग्रेस नेता सुनील कर्नाटक को पितृशोक

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता सुनील कर्नाटक के पिता कमलेश कुमार कर्नाटक का निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे। वह राजस्व निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए थे और 85 वर्ष के थे। वह मिलनसार व्यक्तित्व के थे और उनके निधन से उनके जानने वाले स्तब्ध रहे गए।


पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी ने बताया कि इस महीने 11 मार्च को उनको दिल का दौरा पड़ा था। इसक बाद उनका नोएडा के एक अस्पताल में आपरेशन किया गया,लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नही हो पाय,उनके परिजन उन्हें वापस अल्मोड़ा ले आये थे।
कल रात उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां आज दिन के 1 बजे उनका निधन हो गया। बेस अस्पताल में उनका निधन हो गया।


उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान कर्नाटकखोला से शाम को 3 बजे स्थानीय ​विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर विधायक मनोज तिवारी,अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व एमपी प्रदीप टम्टा,निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उत्तराखण्ड डेयरी फैडरेशन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी,पूर्व सभासद हेम तिवारी,पारितोष जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया है।