ईडी हिरासत से अरविंद केजरीवाल का पहला आदेश हुआ जारी, आदेश पढ़ते समय रो पड़ी आतिशी , जानिए क्या है यह ऑर्डर

ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति के मामले में हिरासत में लिया है। अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से पहला…

ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति के मामले में हिरासत में लिया है। अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से पहला आदेश जल विभाग को जारी किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जल मंत्री आतिशी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल का यह आदेश पढ़ते समय भावुक हो गई और उनकी आंखों से आसू गिर पड़े। जल मंत्री आतिशी ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल के आदेश का कागज उनके डायरेक्शन के साथ मेरे पास आया तो मेरी आखों से आसूं निकल पड़ें। उन्हें ईडी ने हिरासत में ले लिया है। यह पता नहीं है कि वह कब बाहर आएंगे।

उसके बावजूद वह दिल्ली की जनता और उनकी समस्याओं के बारे में सोच रहे है। देखिए अरविंद केजरीवाल का आदेश