अब चोरी हुआ फोन स्विच ऑफ होने के बाद भी खोज सकेंगे , एंड्रॉयड 15 में आ रहा है यह नया फीचर

हाल ही में गूगल ने अपने इस वर्ष होने वाले Annual Developer Conference Google I/O 2024 की तारीख का ऐलान किया। हर वर्ष की भांति…

हाल ही में गूगल ने अपने इस वर्ष होने वाले Annual Developer Conference Google I/O 2024 की तारीख का ऐलान किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गूगल नए Android वर्जन से पर्दा उठाएगा, जिसका नाम Android 15 होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपडेट के बाद यूजर्स मोबाइल फोन के स्विच ऑफ होने के बाद भी उसे ट्रैक कर सकेंगे। एंड्रॉयड फोन में आने वाले फाइंड माय डिवाइस सिस्टम की अपनी सीमाएं है। एंड्रॉयड की रिपोर्ट के अनुसार, अब गूगल नया फाइंडिंग API भी लॉन्च कर सकता है। यह डिवाइस डिस्कनेक्ट होने के बावजूद भी उस प्रोडक्ट की सर्चिंग में सहायता करेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वर्तमान समय में find may डिवाइस नेटवर्क सिर्फ एक्टिव एंड्रॉयड और wear OS डिवाइस को ही ट्रैक कर सकता है। हालांकि आने वाले समय में इसको बेहतर किया जाएगा और इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर डिवाइस ढूंढ सकेंगे। यदि यह फिचर आ जाता है तो कई लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद होगा। आने वाले इस फीचर के लिए स्पेशल हार्डवेयर की आवश्यकता होगी, जो ब्लूटूथ कंट्रोलर को पावर देगी, यदि वह डिवाइस स्विच ऑफ हो जाता है तो स्मार्टफोन में एक छोटी सी रिजर्व बैटरी को रखा जा सकता है जो इस फीचर के लिए काम करेगा। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट मिली है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फिचर सबसे पहले गूगल पिक्सल 9 सीरीज के लिए पेश किया जाएगा, जो इस वर्ष लॉन्च होगा जिसके बाद इस फीचर का विस्तार होगा जिसके बाद यह पिक्सल 8 में भी काम करेगा।