Jio Recharge Plan : जिओ का यह रिचार्ज है बेहद सस्ता, मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग

Reliance Jio Recharge Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आता है।…

Reliance Jio Recharge Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आता है। इस बार होली के अवसर पर एक बार फिर से रिलायंस कंपनी एक बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान लेकर आया है, जिसे एक बार करवाने के बाद आपको बार-बार रिचार्ज करने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। यह 11 महीने का प्लान सबसे किफायती है।

आपको बता दे जिओ के इस प्लान की कीमत केवल 895 है और जिओ यूजर्स इसमें 336 दिनों की वैलिडिटी प्राप्त कर रहे हैं। यह जिओ का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। इसमें लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान का फायदा केवल जिओ फोन यूजर्स को ही मिलेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Jio Recharge Plan – जियो का सबसे सस्ता प्लान

जिओ फोन के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। प्लान में 28 दिनों के एक साइकल के लिए 50 एसएमएस बेनिफिट्स मुफ्त मिलते हैं। कुल मिलाकर इस प्लान में डेटा तो ज्यादा नहीं मिल रहा है लेकिन जिन्हें अनलिमिटेड बात करने का शौक है उनके लिए यह प्लान के बेहद फायदे हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है और इसमें आपको फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग फायदे मिल जाते हैं।

Jio Recharge Plan Rs 895 Benefits

रिलायंस जिओ के 895 रुपए के रिचार्ज प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और इसकी खास बात यह है कि इस प्लान में 28 दिनों में 12 साइकल्स मिलते हैं और 30 दिन के प्लान के अनुसार, इसमें 11 महीने से अधिक की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन के लिए 2 जीबी डेटा उपलब्ध होता है। कुल मिलाकर इसमें 24 जीबी डेटा मिल जाता है।