लोहाघाट में जाम का कारण बन रहे कूड़ा वाहन

सुभाष जुकरिया लोहाघाट। काली कुमाऊं के लोहाघाट नगर में आये दिन जाम की समस्या बढती जा रही है। जाम का कारण आड़े तिरछे खड़े वाहन…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सुभाष जुकरिया


लोहाघाट। काली कुमाऊं के लोहाघाट नगर में आये दिन जाम की समस्या बढती जा रही है। जाम का कारण आड़े तिरछे खड़े वाहन बाइक तो हैं ही साथ ही कुछ हद तक शहर से कूडा उठाने वाले वाहन भी हैं।

lohaghat me jaam ka karan ban rahe koodadan

नियमों के मुताबिक कूडा उठाने वाले वाहन सुबह नौ बजे तक कूडा उठा लेना चाहिए। लेकिन लोहाघाट में ऐसा नहीं हो रहा है। कभी कभी तो दोपहर 12बजे के बाद भी यह वाहन सड़कों में मिल जाते हैं। जिस कारण जाम की समस्या भी पैदा हो जाती है।

शनिवार को भी सुबह 10बजे से ही पंचेश्वर तिराहे से स्टेशन बाजार तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान अंतिम संस्कार के लिए जा रही शवयात्रा भी जाम में फंसी रही। बड़ी मुश्किल से जाम खुलने के बाद ही शव वाहन आगे बढ सका। इस दौरान मेन स्टेशन में भी जाम खुलवाने के लिऐ यातायात पुलिस कर्मी मशक्कत करते नजर आये। उधर पंचेश्वर तिराहे तक कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहता है जिससे जाम खुलवाने में ज्यादा दिक्कत होती है। असमय लगने वाले जाम के चलते राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कूड़ेदान में जलाते हैं कूड़ा

lohaghat me kudadan me jalaya ja rah kooda


एनजीटी के मानकों का उल्लंघन कर नगर पंचायत कर्मियों की ओर से खुलेआम कूड़ेदान में कूड़ा जला दिया जा रहा है।