Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Dating App Scam:जाने कैसे पता करें कि डेटिंग एप पर आपको कोई बेवकूफ तो नहीं बना रहा?

Tips to Protect from Dating App Scam: आज के समय में लोग ऑनलाइन डेटिंग एप्स का काफी इस्तेमाल करते हैं। डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करके…

Tips to Protect from Dating App Scam: आज के समय में लोग ऑनलाइन डेटिंग एप्स का काफी इस्तेमाल करते हैं। डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करके लोग अपने जीवन साथी को भी ढूंढते हैं। यह डेटिंग एप्स धोखेबाजों से भरा हुआ है।इन एप्स का इस्तेमाल करके धोखेबाज आपकी फिलिंग्स का फायदा उठा लेते हैं। इसलिए इन डेटिंग एप्स को यूज करते समय सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। आज हम आपको पांच ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप धोखेबाजों से बच सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रोफाइल की जांच करें
डेटिंग एप्स पर किसी से बातचीत करने या मिलने से पहले उसके प्रोफाइल को जरूर देख लेना चाहिए। उसकी फोटो बायो और बातचीत करने का स्टाइल गौर करना चाहिए। अगर आपको उसमें कुछ भी अजीब सा लगे तो आप सावधानी बरते। साथ ही उस व्यक्ति के साथ अपनी पर्सनल डिटेल्स, अपना बैंक खाता, घर का पता आदि को किसी के साथ भी शेयर ना करें। ऐसा करना समझदारी भरा कदम हो सकता है।

पैसे मांगने पर सावधानी बरतें
डेटिंग एप्स पर लोग अक्सर इमोशनल बातें करके पैसे की  डिमांड करते हैं। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी चाहिए और उनकी दुख भरी कहानी और उनकी आर्थिक तंगी की वजह जाननी चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे भेजने से बचना चाहिए जो सिर्फ ऑनलाइन आपको जानता है। ऐसा हो सकता है कि वह आपसे पैसे मांगने के लिए ऐसा कर रहा हो।

वीडियो कॉल करें
डेटिंग एप्स पर कोई व्यक्ति असली है या नहीं इस बात की पुष्टि करने के लिए आपको टेक्स्ट मैसेज की जगह वीडियो कॉल करना चाहिए। इससे आप उस व्यक्ति को असल में देख और सुन सकेंगी और आपको असली नकली में पहचान भी हो जाएगी। इस तरह से आप धोखेबाजों की जाल में कम फसेंगे।

सुरक्षित जगह पर मिलें
अगर आप डेटिंग एप पर मिले किसी व्यक्ति से पहली बार मिलने जा रहे हैं तो किसी पब्लिक प्लेस पर ही मिले। साथ ही अपने किसी रिश्तेदार या किसी दोस्त को अपनी मीटिंग के बारे में जरूर बताएं और हो सके तो उसे साथ में लेकर जाएं। अगर मीटिंग के दौरान कुछ अजीब या असहज महसूस करें तो वहां से चले आए।

सस्पीसियस एक्टिविटी को रिपोर्ट करें
अगर आपको किसी व्यक्ति का व्यवहार सस्पीसियस लगता है या आपको लगता है कि यह इंसान धोखेबाज हो सकता है तो उससे ज्यादा बात ना करें।अगर वह आपको परेशान करता है तो उसकी रिपोर्ट दर्ज कराए। ज्यादातर डेटिंग एप्स में रिपोर्टिंग का फीचर होता है जिसकी मदद से आप संदिग्ध प्रोफाइल या गतिविधियों की शिकायत कर सकते हैं।