Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अब लंच ब्रेक में नहीं रुक सकता है आपका काम, जाने सरकारी बैंक के लंच के नियम

अक्सर यह देखा जाता है कि सरकारी बैंक में कर्मचारी काम टालने के लिए नए-नए बहाने बनाते हैं या फिर वह कस्टमर के साथ सही…

अक्सर यह देखा जाता है कि सरकारी बैंक में कर्मचारी काम टालने के लिए नए-नए बहाने बनाते हैं या फिर वह कस्टमर के साथ सही से डील नहीं करते हैं। सबसे ज्यादा लोग लंच के बहाने परेशान करते हैं।बैंकों में अगर आप 1:00 बजे के करीब पहुंच गए हैं तो आपको लंच के लिए कहकर काफी देर तक इंतजार करवाया जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कई बैंकों में तो लंच के दौरान पूरा स्टाफ सीट से उठ जाता है और लोग अपने जरूरी काम के लिए इधर-उधर दौड़ते हैं और हमेशा परेशान रहते हैं जबकि बैंक में लंच को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं। आरबीआई की तरफ से यह साफ कह दिया गया है कि एक साथ सभी कर्मचारी कभी भी लंच पर नहीं जा सकते हैं।लंच का बहाना बनाकर बैंक कोई काउंटर बंद नहीं कर सकता है और इसके लिए लोगों को इंतजार भी नहीं करवाया जा सकता है। अगर किसी बैंक में आपके साथ ऐसा होता है तो आप इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 14448 पर कर सकते हैं।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिना लंच ब्रेक के  सेवाएं देना बैंकों से अपेक्षित है। बैंक अधिकारी एक-एक करके लंच कर सकते हैं। इस दौरान नॉर्मल ट्रांजेक्शन चलते रहना चाहिए। अधिकतर पब्लिक सेक्टर के बैंकों में लंच टाइम का बोर्ड लगा दिया जाता है। लंच के नाम पर ग्राहक घंटों इंतजार करते हैं। जबकि नियमों के मुताबिक ऐसा नहीं किया जा सकता।