Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

viral Video- ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर लड़की को स्टाइल दिखाना पड़ा भारी, सामना हो गया मौत से

Train Stunt Viral Video : जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर…

Train Stunt Viral Video : जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर स्टाइल मार रही है और वह कुछ स्टंट करने की भी कोशिश कर रही है। इसी स्टंट के दौरान उसका सामना मौत से हो जाता है। वायरल वीडियो मे अब लोग लड़की के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Train Stunt Viral Video : कई लोग ट्रेन में सफर करते हैं और इसी सफर के दौरान उन्हें रील बनाने की याद आ जाती है और फिर वह ऐसी ऐसी हरकतें करते हैं जिसे देखने के बाद लोग गुस्से में भी आ जाते हैं। ऐसा ही स्टंट करते हुए एक लड़की वायरल वीडियो में दिखाई दे रही है, जो स्टंट करने के चक्कर में अपनी जान भी गंवा सकती थी।

स्टंट करने में आजकल लड़कियां भी किसी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर स्टंट कर रही है और इसी दौरान उसका सामना मौत से हो जाता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई लोग ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। इसमें एक लड़की भी है जो आगे खड़ी हुई है। यह लड़की अचानक बाहर निकाल कर झुककर स्टंट करने की कोशिश करती है, तब तक बगल वाली पटरी पर दूसरी ट्रेन आ जाती है।

दूसरी ट्रेन के आने से लड़की का हाथ छूट जाता है और वह गिर पड़ती है। लड़की नीचे नहीं गिरी बल्कि ट्रेन को पकड़ कर लटक जाती है। तब तक वहां खड़े अन्य लोग उसे खींचकर बचा लेते हैं। जब लड़की ऊपर खड़ी होती है तो चेहरे पर उसकी मौत के डर से हवाइयां उड़ी हुई दिखाई देती हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस पर लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने कहा कि,” स्टंट करने वालों को यह वीडियो जरुर देखना चाहिए। कम से कम वह इसे देखकर डर जरूर जाएंगे।” एक अन्य ने लिखा,” ऐसे वीडियो अक्सर भारतीय लोगों के ही दिखाई देते हैं। भारतीय लोगों को शांति से सफर करने में आखिर परेशानी क्या है?”

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि,” ऐसे लोगों को बचाने के बाद उनकी अच्छे से पिटाई करनी चाहिए।” एक ने लिखा कि,” इन्हें बचाने की क्या जरूरत थी?” एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि,” ये लड़की मौत को छूकर टक्क से वापस आई है।” एक अन्य ने लिखा कि,”इस लड़की का चेहरा देखो, मौत का डर साफ साफ दिखाई दे रहा है।”

बता दें कि वीडियो को @FAFO_TV नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोग इसे लड़की की मूर्खता कह रहे हैं।