बेटियों की शादी की बड़ाई जाएगी उम्र सीमा , देश का पहला राज्य बनेगा यह राज्य

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

बेटियों की शादी की न्यूनतम उम्र को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बढ़ाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अब बेटियो की शादी 21 साल से पहले नहीं की जाएगी।

जिसके लिए उनकी सरकार कानूनी प्रावधान करने जा रही है। वर्तमान समय तक बेटियो की शादी की उम्र 18 है और बेटो की 21 वर्ष है। सीएम ने कहा कि मौजूदा विधानसभा सत्र में यह बदलाव कर दिया जाएगा। सीएम ने सोमवार के केलांग में लाहौल शरद उत्सव का शुभारंभ करते हुए मंच से इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारा विधानसभा सत्र चल रहा है।

हम अपनी बेटियों के लिए एक और योजना लेकर आ रहे। अब हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा जहां पर बेटियों की शादी की उम्र को बढ़ाकर 18 से 21 कर दी जाएगी। जिसका बिल विधानसभा में पेश किया जाएगा। जिसके बाद से लड़का व लड़की दोनों की शादी की उम्र 21 वर्ष हो जाएगी।